फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के माध्यम से भी संपर्क कर फंसाए थे 10 से अधिक छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड की श्रीकृष्णा एकेडमी में वर्ष 2018 में हुए एयरफोर्स भर्ती के पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार किए गए गिरोह के गुर्गे बीसीए के छात्र ने सीआईए-3 की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। गिरोह के गुर्गे सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षार्थियों को पास कराने का ठेका लेने की बात कहते हुए फंसाते थे। इस दौरान बनाए व्हाट्सएप ग्रुप पर हर तरह की जानकारी शेयर की जाती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अन्य छात्रों की मदद से साहिल के अलावा आदित्य और संजय को फंसाकर उनसे तीन से चार लाख रुपये ले रहे थे।रोहतक, सोनीपत के दस छात्रों को फेसबुक के माध्यम से फंसाया गया था। पेपर में पास कराने की 100 प्रतिशत गारंटी ली जाती थी।
विज्ञापन

साहिल और आदित्य को दिया था चंद दिनों में अमीर बनाने का झांसा
साहिल ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सरगना जितेंद्र और संजय ने उन्हें चंद दिनों में ही अमीर बनाने का झांसा दिया था। यही कारण था कि वह पेपर लीक से कई दिन पहले से छात्रों से संपर्क करने में जुटे थे।
यह था मामला
सिटी थाना पुलिस और एयरफोर्स मुख्यालय के अधिकारियों ने 13 सितंबर 2018 को रोहतक के हिसार रोड स्थित श्री कृष्णा एकेडमी में छापामारी की थी। यहां पर एयरफोर्स के चल रहे पेपर के दौरान लीक कराने का खुलासा हुआ था। सिटी थाने पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बाद में एकेडमी संचालक जितेंद्र सिवाच, बलंभा गांव निवासी संजय कुमार, रोहतक के जगवीर दहिया, गुरुग्राम के हार्दिक, धनाना गांव के सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दिल्ली के सरोजनी नगर का रहने वाला गिरोह का गुर्गो साहिल को सीआईए 3 ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें