फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम चौक पर मुरादाबाद के युवक की हत्या

विज्ञापन
पति की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी रजनी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शहर के बाहर सुनारिया स्थित आईआईएम चौक के पास मुरादाबाद उत्तरप्रदेश के एक श्रद्धालु की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। बुधवार अलसुबह खेत में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

गोगामेड़ी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की देर रात आईआईएम चौक स्थित एक होटल के बाहर पहुंची बस से यह व्यक्ति उतर कर टहलने निकला था। श्रद्धालु के सिर व गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए हैं। ये वार कस्सी से किए जाने का अंदेशा है। इधर, पुलिस ने वारदात के 12 घंटे बाद ही आरोपी फार्म हाउस के चौकीदार सांघी निवासी जयभगवान उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। वहीं बुधवार सुबह बस सवार श्रद्धालुओं ने मामले में कार्रवाई को लेकर सुनारिया आउटर बाईपास पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया।
थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि आईआईएम चौक के पास एक फार्म हाउस परिसर में शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान मुरादाबाद मंडल के जिला अमरोहा ज्योतिबा फूले नगर निवासी मनोज सैनी के रूप में हुई। यह श्रद्धालु गोगामेड़ी यात्रा से वापस यूपी लौट रही बस में सवार था। इस बस में ज्योतिबा फूले नगर के कुछ बच्चों समेत कुल 65 लोग सवार बताए गए हैं। रास्ते में रात करीब डेढ़ बजे चालक ने चाय पीने के लिए श्रद्धालुओं की बस आईआईएम चौक स्थित एक होटल पर रोक दी। यहां से मनोज टहलता हुआ रास्ता भटक गया। वह काफी देर तक वापस नहीं पहुंचा तो बस में सवार अन्य लोग उसे तलाश करने पहुंचे।
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस को खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मुरादाबाद मंडल के जिला अमरोहा के अमृत सिंह की शिकायत पर उसके बेटे मनोज की हत्या का केस दर्ज कर लिया है। केस की जांच करते हुए पुलिस ने महज 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।

मृतक मनोज- फाइल फोटो

पुलिस की गिरफ्त में मनोज की हत्या का आरोपी जय भगवान उर्फ जग्गू। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें