फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बड़े भइया, मेरे राज चले गए...’

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बड़े भइया, मेरे राज चले गए... उन्हें रात किसी ने मार डाला। मनोज की हत्या के बाद शिवाजी कॉलोनी थाने के बाहर बैठी रजनी परिजनों को देखते ही फफक पड़ी। यह बोलकर वह होश खो बैठी। होश में आते ही फिर बिलख पड़ी।
विज्ञापन

बस के अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि मनोज अपने बेटे के मुंडन के लिए गोगामेड़ी गया था। वहां से लौटते समय रात हमारी बस होटल पर रुकी थी। यहां से वह घूमने निकल गया। काफी देर तक नहीं आया तो हम सब उसे तलाशने निकले। इस दौरान पास के एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति देर रात गड्ढा खोदते नजर आया। इससे हमने अपनी भाषा में मनोज के बारे में पूछा तो वह कुछ नहीं बोला और अंधेरे में कहीं चला गया। बाद में हम सभी इकट्ठा होकर पुलिस से मदद लेने गए। पुलिस के साथ सभी फार्म हाउस में भी गए। यहां खेत में मनोज का शव पड़ा मिला। उसका खून से लथपथ सिर मिट्टी में दबा था। उसे दबाने का प्रयास किया गया था। देर रात हमारे वहां पहुंचने के कारण उसे दबाने वाला वहां से भाग गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
बहू ने फोन पर दी बेटे की हत्या की सूचना
यूपी अमरोहा के निवासी अमृत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका छोटा बेटा 35 वर्षीय मनोज पत्नी रजनी व बच्चों को लेकर गांव के अन्य सदस्यों के साथ बेटे का मुंडन कराने गोगामेड़ी गया था। वह 13 अगस्त को गुगामेड़ी राजस्थान गया था। बुधवार को उसे घर पहुंचना था। उसके घर आने से पहले बहू ने फोन मनोज की हत्या की खबर दी। इसके बाद तुरंत परिवार के साथ रोहतक पहुंचा।
विज्ञापन

रास्ता भटक कर फार्म में जाने पर की हत्या
अमृत सिंह ने कहा कि यहां पता चला कि मनोज देर रात घूमने निकला था। वह रास्ता भटक गया। उसके साथियों ने उसे ढूंढा तो बाईपास रोड के साथ खेत में उसका शव मिला। किसी ने उसके सिर व गर्दन पर तेजधार हथियार से चोट मारी है। अपने स्तर पर पता किया तो फार्म के चौकीदार सांघी निवासी जयभगवान उर्फ जग्गू ने मेरे मनोज के रास्ता भटककर फार्म में रात के समय जाने पर हत्या कर दी। इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
कहासुनी के बाद हाथापाई में की हत्या
पुलिस का कहना है कि बस से उतर कर फार्म हाउस पहुंचे मनोज की वहां के चौकीदार सांघी निवासी जयभगवान उर्फ जग्गू से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान जग्गू ने मनोज के सिर व गर्दन पर वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।
कोट्स -
हम सब अमरोहा के ज्योतिबा फूले नगर के हैं। सभी गोगामेड़ी धाम राजस्थान से लौट रहे थे। देर रात हमारी बस होटल पर रुकी तो मनोज उतर कर टहलने चला गया। वह अंधेरे में रास्ता भटक गया। उसे काफी तलाशा। बाद में उसका शव मिला।
- रितिक, ज्योतिबा फूले नगर, अमरोहा।
मनोज अपने बेटे के बाल उतरवाने गया था। उसका बेटा करीब दो साल का है। इससे बड़ी चार साल की बेटी है। पत्नी रजनी भी साथ थी। खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन व सिर पर तेजधार हथियार से वार किया गया है।
- विपिन, ज्योतिबा फूले नगर, अमरोहा।
मनोज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। इसके दो छोटे बच्चे हैं। अब ये बच्चे और उसकी पत्नी अकेले रहे गए हैं। इस परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। मनोज के बाद उसकी पत्नी व बच्चे ठीक से गुजर बसर कर सकें। सरकार इस परिवार की मदद करे।
- दीपक, ज्योतिबा फूले नगर, अमरोहा।
बस देर रात होटल पर रुकी थी। मनोज बस से उतर कर घूमते हुए आगे निकल गया और रास्ता भटक गया। हम सब उसे तलाशने भी गए। इस दौरान एक व्यक्ति रात को गड्ढा खोदते नजर आया। इसे आवाज दी तो वह बगैर कुछ बोले चला गया। पीड़ित परिवार को सरकार राहत दे।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, ज्योतिबा फूले नगर, अमरोहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें