फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानसून सिर पर... 60 प्रतिशत नाले अब तक साफ नहीं, बारिश हुई तो शहर में जलभराव तय

विज्ञापन
22सीटीके01: नीली कोठी के नजदीक नाले के अंदर से गुजारी गई सीवर की लाइन। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
रोहतक। मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ठेकेदार को टेंडर देने के एक माह बाद भी शहर के 60 प्रतिशत नाले अभी तक साफ नहीं किए जा सके हैं। नगर निगम प्रशासन नालों के ऊपर से स्लैब हटाने में व्यस्त है। ठेकेदार धीमी गति से नालों की सफाई कर रहा है। ऐसे में एक सप्ताह के अंदर झमाझम बारिश हुई तो शहर में जलभराव तय है।
विज्ञापन

छोटूराम चौक से लेकर शांतमई चौक, टीबी अस्पताल के सामने गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, जींद चौक के नजदीक माता दरवाज रोड, माता दरवाजा चौक, सुभाष रोड सिविल अस्पताल के नजदीक, तहसील कार्यालय से छोटूराम चौक, अप्पू घर के सामने मुख्य मार्ग, सेक्टर तीन व चार की पुलिया के पास हर वर्ष बारिश का पानी भरता है।
हुडा प्रशासक कार्यालय रोड, ताऊ देवीलाल पार्क के नजदीक सेक्टर-एक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, किला रोड बाजार, प्रताप चौक, भिवानी चुंगी के नजदीक, हिसार रोड, नेहरू कॉलोनी, गोकर्ण रोड और शोरा कोठी क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

निगम की तरफ से एक माह पहले निगम की तरफ से 40-40 लाख के तीन टेंडर जारी किए गए, जो 26 मई को खोले गए। इसके बावजूद अब तक पूरे नालों की सफाई नहीं हो सकी है।

छोटूराम चौक पर नहीं निकाली गई अभी मिट्टी, टीबी अस्पताल के सामने नाले अवरुद्ध
दो दिन सेशहर में नगर निगम की कार्रवाई चल रही है। छोटूराम चौक पर अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन कीचड़ नहीं निकाला गया है। यहीं हाल गोहाना रोड के सामने टीबी अस्पताल के सामने के नाले का है, जो अवरुद्ध पड़ा हुआ है। सोनीपत रोड और बोहर गांव के अंदर भी ऐसी ही स्थिति है।

बरसाती नाले के बीचोंबीच सीवर लाइन डालने का आरोप
व्यापारी नेता गुलशन निझावन ने बताया कि छोटूराम चौक से गोहाना अड्डे के बीच नीली कोठी के पास सीवर लाइन अक्सर बंद रहती है। विभाग ने समस्या का सही समाधान निकालने की जगह बरसाती नाले के बीचोंबीच से पाइप डाल दिया। इससे नाले का पानी रुक जाएगा। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
-
एक साल पहले निगम की तरफ से 45 लाख रुपये खर्च करके न केवल नालों की सफाई कराई गई, बल्कि स्लैब भी रखे जाने थे। पार्षदों ने सदन में आरोप लगाया था कि कई जगह नालों पर स्लैब नहीं हैं। निगम ने ठेकेदार को पेमेंट भी कर दी। मामले को लेकर पार्षद निगम आयुक्त से मिल चुके हैं। इसकी जांच होनी चाहिए
सुरेश किराड़, पार्षद, वार्ड 5
-
नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। बीच में नालों पर किया गया अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है। इसके बाद ही उस एरिया में सफाई हो सकेगी। बारिश से पहले नाले साफ हो जाएंगे।
डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

22सीटीके01: नीली कोठी के नजदीक नाले के अंदर से गुजारी गई सीवर की लाइन। स्रोत : पाठक

22सीटीके01: नीली कोठी के नजदीक नाले के अंदर से गुजारी गई सीवर की लाइन। स्रोत : पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें