फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फ्लोरल ज्वेलरी में मोनिका प्रथम, सोनिका द्वितीय

Fri, 08 Mar 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में रंग महोत्सव मेगा इवेंट के तहत आयोजित रंग बहार- पुष्प उत्सव कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम के समापन में भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर, एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, उद्यमी राजेश जैन, मॉडल स्कूल की प्राचार्य डाॅ. अरुणा तनेजा, श्याम कदेल ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित फ्रेश फ्लाॅवर अरेंजमेंट में बुके डिजाइन में फिजिकल एजुकेशन की निधि प्रथम और बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी की चेतना चावला द्वितीय रही। सेंट्रेबल वेस अरेंजमेंट में सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ का उपेंद्र दत्त प्रथम रहा। फ्लोरल ज्वेलरी में सीआर कालेज ऑफ एजुकेशन की मोनिका प्रथम, राजकीय शिक्षण महाविद्यालय भिवानी की सोनिका द्वितीय व राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक की टीना तृतीय रही।
रंगोली में एमडीयू के दृश्य कला विभाग की पूजा और राजकीय महिला महाविद्यालय की शारदा प्रथम, जीवीएम कालेज सोनीपत की सरिता द्वितीय व एमडीयू के गणित विभाग की कीर्ति व प्रिया तृतीय रही। पेंटिंग में राजेंद्र काॅलोनी की चेष्ठा प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय की कृतिका द्वितीय व दृश्य कला विभाग की तन्नू तृतीय रही।
विज्ञापन

स्कूल कैटेगरी पेंटिंग में विकल्प पब्लिक स्कूल की रितिका प्रथम, दिशा द्वितीय व सुमेघा तृतीय रही। ऑन द स्पाट फोटोग्राफी में बॉटनी विभाग की सिमरन प्रथम, राजनीति विज्ञान से अमित दहिया द्वितीय व यूआईईटी से लोकेश कुमार तृतीय रहा। ऑन द स्पॉट सेल्फी में राजनीति विज्ञान विभाग का अमित दहिया प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय पानीपत की कोमल द्वितीय व गणित विभाग की पूनम तृतीय रही।
पॉट पेंटिंग में एमकेजेके की विनिशा प्रथम, सांख्यिकी विभाग की वैशाली द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय की दीप्ति तृतीय रही। वेजिटेबल कर्विंग में आईसी कालेज की दीप्ति प्रथम, जूलोजी की संगीता द्वितीय व आईसी काॅलेज की अंजली तृतीय रही। ऑन द स्पॉट रील मेकिंग में दृश्य कला विभाग की तन्नू प्रथम, यूआईईटी की जानवी मेहरा द्वितीय व दृश्य कला विभाग की साक्षी गिल तृतीय रही।
बेस्ट नर्सरी का खिताब यासीन नर्सरी को मिला। बेस्ट गार्डन संस्थान में सेठ छाज्जू राम बॉयज हाॅस्टल जाट काॅलेज रोहतक प्रथम व विकल्प पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। आवासीय परिसर में बेस्ट गार्डन में प्रो. अंजू धीमान प्रथम, डाॅ. विकास हुड्डा द्वितीय, अमित काजल तृतीय, अनिकेत सिंह चौथे व परमजीत तहलान पांचवें नंबर पर रहे।
डाॅ. शरणजीत कौर ने कहा कि रंग बहार कार्यक्रम आने वाले समय में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त करेगा। कार्यक्रम संयोजक प्रो. विनीता हुड्डा ने गतिविधियों का ब्योरा दिया। आभार प्रदर्शन डाॅ. जगबीर राठी ने किया। रंग महोत्सव के संयोजक व डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें