नारनौल। अटेली के एक व्यक्ति के साथ चाकू दिखाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में कांटी निवासी संदीप ने बताया कि वह कबाड़ खरीदने का काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह काम के लिए आया हुआ था। जब वह सेका से भूषण की तरफ जा रहा था तो रास्ते में दो बाइक सवार लड़कों ने टेंपो को रोक कर कहा कबाड़ देना है। जब वह टेंपो से नीचे उतरा तो उन्होंने हाथापाई शुरु कर दी। इसके बाद उसे चाकू दिखा कर कहा कि जितने पैसे है निकाल दे नही तो जान से मार देंगे। जब उसने विरोध किया तो मारने लगे और उसकी जेब से 7500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।