फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है मठ : सीएम

Sun, 09 Mar 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मस्तनाथ मठ एक धार्मिक स्थल ही नहीं, यह आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र भी है। इसने अनगिनत भक्तों को धर्म, सेवा व राष्ट्रप्रेम का मार्ग दिखाया है।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ की शिक्षाएं हमें जीवन के हर क्षेत्र में प्रेरित करती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को बाबा मस्तनाथ के समाधिस्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। महंत से आशीर्वाद लेकर सीएम कुश्ती का शुभारंभ करने पहुंचे।
सीएम ने मेले में पहलवान रीतिका हुड्डा व नितिका की कुश्ती कराकर दंगल शुरू कराया। इसमें रीतिका विजयी रही। सीएम ने दोनों पहलवान बेटियों को महिला दिवस की शुभकामनाओं के साथ एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। मेले के कुश्ती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसमें देशभर से आए नामी पहलवानों ने अपने दमदार दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। पहलवान बेटियों ने यह साबित भी किया है। दंगल में आए नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। यहां प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान की तीनों बड़ी कुश्तियां बराबरी पर रहीं। इसके बाद सीएम ने हेलिकॉप्टर में सवार को रोहतक से रवानगी ली।
बाबा बालकनाथ में 400 वर्ष पुरानी पारंपरिक पोशाक में दिए दर्शन : सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ में पहुंचे। यहां महंत बालकनाथ ने करीब 400 वर्ष पुरानी पारंपरिक पोशाक में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
मेले में विभिन्न राजनेता, संत व समाजसेवी भी शामिल हुए। इसमें महामंडलेश्वर कपिलपुरी, स्वामी परमानंद महाराज, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, नेशनल ओबीसी आयोग अध्यक्ष हंसराज अहीर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, बाढड़ा विधायक उमेद सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, लाल सिंह यादव के अलावा विधायक अनिल यादव (कोसली), विधायक सीताराम यादव (अटेली), विधायक कंवर सिंह यादव (महेंद्रगढ़), सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक पवन खरखौदा, विधायक निखिल मदान (सोनीपत), पूर्व विधायक रमेश कौशिक व मीरपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेपी यादव समेत अनेक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें