फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कूच बिहार ट्रॉफी में मोक्ष ने खेली 221 रन की पारी

Thu, 11 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कूच बिहार ट्रॉफी में रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा व बिहार के बीच पटना में मैच खेला जा रहा है। इसमें हरियाणा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए तन्मय ने 66 व निधीश ने 63 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में विष्णु व तन्मय ने दो-दो विकेट लिए। बिहार चौथे दिन 6 विकेट पर 345 रन से आगे खेलने शुरू करेगा।
विज्ञापन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 541 रन पर पारी घोषित की। हरियाणा की ओर से मोक्ष ने 221 रन की जबरदस्त पारी खेली। इसके अलावा रोहतक के तन्मय ने 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।
वहीं, निधीश ने सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। बिहार ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं। बिहार की ओर से आयुष ने 115 व एमडी आलम ने 102 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की ओर से विष्णु, तन्मय व आरव ने दो-दो विकेट लिए। विष्णु ने दीपेश व यश का विकेट लिया। वहीं, तन्मय ने तौफीक व सत्यम कुमार का विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें