रोहतक। जु-जुत्सु जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा टीम में गांव मोखरा से पांच बेटियों ने 7 पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 19 से 23 दिसंबर तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने विद्यालय प्राचार्य सरिता कटारिया, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अंजू बाला, पीटीआई कृष्ण फौजी को बधाई दी। उन्होंने साथ ही विद्यालय के इन खिलाड़ियों को फरवरी में होने वाली यूथ एशियन चैंपियनशिप में चयन के लिए भी प्रेरित किया।
यह रहे परिणाम : 28 किलोग्राम में भारती ने फाइटिंग इवेंट में एक रजत व एक कांस्य पदक, 32 किलोग्राम में मिनकू कांस्य, 63 से ज्यादा भारवर्ग में रुचि ने फाइटिंग इवेंट में एक स्वर्ण व एक रजत और प्रिया जाखड़ ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता।