महम। मोखरा कॉलेज के सभागार में 11 अप्रैल को सुबह दस बजे दीक्षांत समारोह, वार्षिक पुरस्कार वितरण व पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. मीनू नैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर होंगे। विशिष्ट अतिथि भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा होंगे। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन ने एलुमनाई मीट के माध्यम से कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। संवाद