फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: रोहतक में दुष्कर्म के आरोपों पर सवाल टाल गए मोहनलाल बड़ौली, हुड्डा बोले-सीबीआई जांच होनी चाहिए

Mon, 27 Jan 2025 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मोहनलाल बड़ौली ने दुष्कर्म के सवालों को टाल दिया। वहीं भूपेंद्र हुड्डा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मोहनलाल बडाैली और भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली दुष्कर्म के आरोपों पर सवाल टाल गए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। दोनों नेता गणतंत्र दिवस पर रोहतक पहुंचे थे।

विज्ञापन




भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जब पत्रकारों ने बड़ौली से सवाल किया कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाए रहे हैं। उसके जवाब में बड़ौली बोली, अरविंद केजरीवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार तय है। जब उनसे दुष्कर्म के आरोप और कांग्रेस व भाजपा नेताओं की ओर से सीबीआई जांच की मांग को लेकर सवाल किया तो बड़ौली बोले, कुछ लोग समय-समय पर इस तरह की बात करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 100 दिन में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा एचकेआरएन से कर्मचारियों को हटा रही है। महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने वाला वादा भूल गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। दिल्ली चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। अब दिल्ली की जनता को समझ में आ गया है कि दिल्ली का असली विकास कांग्रेस ने कराया है। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर दुष्कर्म के आरोपों की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जो दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें