Modular OT drive run completes in PGIMS, will increase capacity to admit corona patients
रोहतक। पीजीआईएमएस के मॉड्यूलर ओटी का ड्राइ रन कंप्लीट हो गया है। अब संस्थान में कोरोना मरीजों को दाखिल करने की क्षमता बढ़ जाएगी। यह व्यवस्था प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए की गई है। हेल्थ एक्सपर्ट दावा कर चुके हैं इस माह के अंत तक व अगले माह में कोरोना का पीक आ जाएगा। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को दाखिल करने की क्षमता को बढ़ाना जरूरी है।
पीजीआईएमएस में अभी तक 32 बेड आईसीयू के हैं, इन पर कोरोना के मरीजों का उपचार किया जा सकता है। हालांकि अब तक आईसीयू में 60 बेडों की व्यवस्था थी। मॉडयूलर ओटी शुरू होते ही यह क्षमता 103 हो जाएगी। इन सभी बेडों पर वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा होगी। संस्थान में फिलहाल 106 आक्सीजन प्वाइंट व 39 वेंटीलेटर रनिंग में हैं, इनकी संख्या में इजाफा होने वाला है। कोविड 19 के कन्वीनर डॉ. वीके कत्याल ने बताया कि ड्राई रन कंप्लीट कर लिया गया है। अब यहां 103 मरीजों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा सकेगा। इसके अलावा 520 सामान्य मरीजों को भी भर्ती किया जा सकता है। गौरतलब है कि संस्थान में 2000 मरीजों को दाखिल करने की क्षमता है। फिलहाल कुछ ही वार्डों, ट्रामा सेंटर को कोविड के लिए चुना गया है।
----
260 के करीब हैं वेंटीलेटर
पीजीआईएमस के पास फिलहाल 260 के करीब वेंटीलेटर हैं। यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो संस्थान नये वेंटीलेटरों को भी प्रयोग में ला सकता है। इसके लिए नये वेंटीलेटरों की इंस्टालेशन के आदेश हो चुके हैं।
---
डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को संक्रमण से बचाना है चुनौती
पीजीआईएमएस के पास सुविधाएं सभी हैं, बस जारी गाइडलाइन को फॉलो कर डॉक्टरों, नर्सों व स्टाफ को संक्रमण से बचाना अनिवार्य है। यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो संस्थान को अतिरिक्त स्टाफ व डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी।