फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी किसानों के सबसे कुशल पैरोकार : रामबिलास शर्मा

Thu, 22 Feb 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कैनाल रेस्ट हाउस में पहुंचे पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता, साथ ही वर्तमान में प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य रामबिलास शर्मा का कैनाल रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में शानदार अभिनंदन किया गया। रामबिलास शर्मा ने कहा कि मोदी किसानों के सबसे कुशल पैरोकार हैं, उन्होंने देश में चार मान बिंदु स्थापित करने का काम किया है, उसमें किसान एक है। इसलिए यह कहना कि किसानों की चिंता मोदी सरकार को नहीं है, यह हास्यास्पद सी बात है। उन्होंने कहा कि मोदी किसानों की आय, किसानों की स्थिति और किसानों के बारे में भली-भांति जानते हैं। जो लोग आज किसान के भेष में देश तोड़ने की बात करते हैं और मुखौटा पहने हुए हैं, उसकी पहचान करने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि रामबिलास शर्मा पार्टी के स्तंभ हैं, उनका यहां पहुंचना हमारे लिए सौभाग्य की बात है और वह जो आदेश देंगे, हम उसी प्रकार कार्य करते रहेंगे। रामबिलास शर्मा ने आपातकाल, रोहतक में किए कार्य व व्यक्तियों को याद किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, शमशेर खरक, जिला उपाध्यक्ष हरिओम मित्तल भाली, उदयभान मलिक, प्रदीप जैन, पंकज छाबड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक रंगा, मदन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें