फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मदीना-मोखरा रोड पर तीन एकड़ में बनेगा नया बस स्टैंड, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Thu, 22 Feb 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मदीना बाईपास के पास यहां बनेगा बस स्टेड़। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मदीना गांव के लोगों के लिए खुशखबरी है कि गांव में नेशनल हाईवे के साथ लगते बाईपास के समीप नया बस स्टैंड बनाया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से अप्रूवल तो मिल चुकी है, लेकिन मुख्यालय ने जगह का निरीक्षण करने के आदेश दिए तो अधिकारियों ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद अधिकारी अब मुख्यालय को रिपोर्ट सौपेंगे, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन

मदीना गांव से निकल रहे नेशनल हाईवे नंबर 9 के समीप पंचायत की तीन एकड़ जमीन पर बस स्टैंड का निर्माण करवाया जाना है। हालांकि विभाग की तरफ से यह प्रस्ताव काफी पहले ही मुख्यालय भिजवा दिया गया था। इस पर अब आगामी कार्रवाई के आदेश के लिए जीएम रोडवेज का पत्र प्राप्त हुआ था।
आमजन के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मदीना गांव में बस स्टैंड का निर्माण किया जाता है तो यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। बस स्टैंड चालू होने के बाद से मदीना व मोखरा गांव के लोग यहां से दिल्ली, हिसार, सिरसा व चंडीगढ़ के लिए भी बस पकड़ सकेंगे। ऐसे में तीन पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के लिए भी काफी सुविधा होगी। क्योंकि मदीना से एक किलोमीटर तो मोखरा से साढ़े चार किलोमीटर की दूरी पर इस बस स्टैंड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वर्जन
मदीना में तीन एकड़ में बनने वाले बस स्टैंड जगह का निरीक्षण किया गया है। मुख्यालय को जल्द यह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी, ताकि मुख्यालय आगामी कार्रवाई को लेकर इस पर आदेश दे सकें। तीन बैज का बस स्टैंड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

- जयवीर हुड्डा, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें