फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मॉडल स्कूल के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कक्षाएं लीं, सचिव की कार रोकी

Sat, 05 Sep 2026 09:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19-रोहतक के मॉडल स्कूल में सचिव राजेश सहगल की कार का रास्ता रोकते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षक दिवस पर भत्ते व अन्य सुविधाओं में कटौती का विरोध किया। उन्होंने शनिवार को काली पट्टी बांधकर कक्षाएं लीं और स्कूल परिसर में धरना दिया। स्कूल की छुट्टी 1:40 बजे होने के बाद शिक्षकों ने तीन घंटे से अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन किया।
मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव राजेश सहगल ने शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान भत्ते व सुविधाओं में कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जून में शासी निकाय की बैठक में यह कटौती की गई थी। शिक्षकों का कहना है कि उनके नियुक्ति पत्र के अनुसार शासी निकाय ऐसी कटौती नहीं कर सकती।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अरुणा तनेजा ने शिक्षकों से काली पट्टी उतारने को कहा लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। राजेश सहगल ने अमेरिका यात्रा से लौटने के बाद पहली बार शिक्षकों से डेढ़ घंटे तक बात की।
विज्ञापन

विरोध और आश्वासन
शाम करीब पौने 5 बजे राजेश सहगल जब बाहर जाने लगे तो धरना दे रहे शिक्षकों ने उनकी कार रोक दी। इसके बाद सहगल कार से नीचे उतरे और शिक्षकों से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शासी निकाय की बैठक बुलाई जाएगी। पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर दोबारा विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें