फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : बम निरोधक दस्ते ने लिया आतंकियों से लोहा

Tue, 05 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे जिला पुलिस का बम निरोधक दस्ता आतंकियों से लोहा लेता नजर आया। टीम ने जगह-जगह लगे आतंकियों के बम डिफ्यूज किए। फिर कई टीमें बम निरोधक दस्ते को कवर करती हुईं नजर आईं।
विज्ञापन


यह सारा नजारा पुलिस लाइन में देखने को मिला। दरअसल, जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सोमवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड हुई। इस दौरान हाल ही में पठानकोट में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को बम निरोधक दस्ते ने डेमो दिखाकर जानकारी दी।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आतंकियों से निपटने के गुर सिखाए गए। बम निरोधक दस्ते के प्रभारी दिनेश दलाल ने बम निष्क्रिय करने की जानकारी दी।

इसके साथ ही विस्फोटकों के बारे में भी बताया। एसपी ने सभी पीसीआर, राइडर और अन्य पुलिस अधिकारियों को हथियारों से लैस होने की सलाह दी। इस मौके पर डीएसपी अमित भाटिया, बिजेंद्र सिंह, अमित दहिया, पवन शर्मा, डॉ रविंद्र, सुरेंद्र और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें