फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के युवक का सेक्टर तीन में छीना मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। यूपी के झांसी स्थित केलवा गांव के युवक का स्कूटी सवार मोबाइल छीनकर ले गया। वारदात शहर के सेक्टर तीन से रामगोपाल कॉलोनी में लौटते समय शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवक मिथुन ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर तीन की मार्केट में चाट भंडार पर नौकरी करता है। साथ ही रामगोपाल कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। रात को ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। जब रास्ते में निजी स्कूल के सामने पहुंचा तो उसके पास एक परिचित की कॉल आई। वह कॉल रिसीव कर बात करने लगा। तभी पीछे से स्कूटी पर एक युवक आया और झपटा मारकर मोबाइल ले गया। अंधेरा होने के कारण वह स्कूटी का नंबर नहीं नोट कर सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ केस दर्ज किया।
स्कूटी सवार झपटमार की दहशत है सेक्टरों में
के पाश इलाके सेक्टर एक, दो व तीन में काले रंग की स्कूटी सवार की दहशत है। क्योंकि स्कूटी सवार लगातार झपटमारी की वारदात अंजाम देता रहा है। हालांकि जुलाई व अगस्त माह में अब वारदात हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि काले रंग की स्कूटी सवार ने ही सेक्टर तीन में झपटमारी की है या नया झपटमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें