फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शास्त्री नगर में मकान में घुसकर मोबाइल, सरकारी टैब और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शास्त्री नगर में चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और मोबाइल फोन, स्कूल से मिला टैब, नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 दिसंबर की रात को वह अपने परिवार के सदस्य मनदीप के साथ घर पर सोया हुआ था। 25 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे उठा तो घर में चोरी होने का अहसास हुआ। जांच करने पर पता चला कि चोर दो मोबाइल, मनदीप को स्कूल से मिला टैब, चार हजार रुपये व अलमारी में रखी सोने की तिल्ली चोरी मिली। उसे शक है कि चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और चोरी करके फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें