फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक सुनील सांगवान ने महम में खुला दरबार में सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 25 Apr 2026 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने महम हलके के दौरे के दौरान जनसेवा और सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए चार गौशालाओं को कुल 86 लाख 6 हजार 580 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने महम रेस्ट हाउस में आयोजित खुले दरबार में आमजन की समस्याएं सुनीं व संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खुले दरबार में क्षेत्र के लोगों ने सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम में तहसीलदार रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के बाद विधायक सुनील सांगवान ने भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा के साथ गांव सामण, सैमाण और फरमाणा सहित कई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ईश्वर शर्मा, ष मनोज पहलवान, मीना वाल्मीकि, ऋषि भारद्वाज, विकास श्योराण, वेद धवन व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें