फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक ओम प्रकाश यादव ने लोगों की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
फोटो 11 लोगों की समस्याएं सुनते विधायक ओम प्रकाश यादव।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 में लगभग 2.23 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया है जिससे ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी। ग्राम पंचायतों की खर्च सीमा बढ़ाकर 21 लाख रुपये तक कर दी गई है और महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती रही है और महिलाओं के मुद्दों पर गंभीर नहीं रही। विधायक ने कहा कि देश के संविधान निर्माताओं की सोच महिलाओं को राजनीतिक समानता देने की थी लेकिन यह सपना लंबे समय तक अधूरा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी गई है और इस दिशा में लगातार ठोस नीतियां बनाई गई हैं। इस मौके पर निजी सचिव गजेंद्र यादव, राजेश यादव, पवन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें