फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी मामले में विधायक कुंडू बोले-मैं दोषी हूं तो गिरफ्तार कर लेना

विज्ञापन
बजरंग भवन फाटक पर लगे बेरियर के निचे से निकलते से निकल कर सिविल लाईन थाने की तरफ जाते निर्दलिय विध?
विज्ञापन
महम के विधायक बलराज कुंडू व धनखड़ बंधुओं के बीच लेन-देन के विवाद को लेकर रविवार को छुट्टी व कंपकंपाती ठंड के बीच सियासी माहौल गरम रहा। कुंडू समर्थकों ने रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद साढ़े 3 बजे तक न केवल पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ नारेबाजी की, बल्कि कुंडू के समर्थन में गिरफ्तारी देने पर अड़े रहे। सिविल लाइन थाने के बाहर कुंडू ने एसपी राहुल शर्मा को साफ कहा कि वे वीरवार को विधानसभा सत्र में भाग लेकर वापस आएंगे। अगर वे दोषी हैं तो गिरफ्तार कर लेना। नहीं तो झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसपी ने जवाब में कहा कि मामले की जांच के लिए आला अधिकारियों की एक कमेटी गठित कर दी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर 23 जनवरी को वे उचित निर्णय लेंगे। वहीं, कुंडू व धनखड़ बंधुओं के बीच हुए समझौते के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर की जांच मधुबन लैब में कराने के लिए एफआईआर करना जरूरी था।
विज्ञापन

इससे पहले सर्किट हाउस से बलराज कुंडू समर्थकों के साथ करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर सिविल लाइन थाने के बाहर पहुंचे, जहां डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा, नरेंद्र कादियान व सज्जन कुमार ने थाने के बाहर धरना दे रहे बलराज कुंडू के साथ आए मौजिज लोगों को बातचीत करने के लिए थाना परिसर में बुलाया। दोपहर करीब 1:54 बजे रिटायर्ड एक्सएन हवा सिंह बल्हारा, लाखनमाजरा के सरपंच, निंदाना के पूर्व सरपंच नरेश व बबला, निंदाना के मौजूदा सरपंच जशू, सुरेंद्र दांगी, अजायब ब्लॉक समिति चेयरमैन समुंद्र सिंह, सामण पुठी से राजेंद्र, गौशाला के पूर्व प्रधान ददाराम, परमवीर सांगवान, जलकरण बल्हारा, कर्मबीर सरपंच बहु अकबरपुर सहित 15 लोग अंदर गए। इनके अंदर जाने के करीब 10 मिनट बाद एसपी राहुल शर्मा पिछले रास्ते से थाने में गए। एसपी से लोगों ने पूछा कि किस आधार पर यह केस दर्ज कर लिया गया है। जिस पर एसपी ने बताया कि धनखड़ बंधुओं की ओर से एक शपथ पत्र दिया गया है, जोकि बलराज कुंडू द्वारा धनखड़ बंधुओं के नकली हस्ताक्षर कर लेन देन का पूरा मामला खत्म होने संबंधित बना कर पेश किया गया था। जिस पर लोगों ने कहा कि बलराज कुंडू की ओर से यह एफिडेविट किस को दिया गया था और उस पर हुए साइन की जांच क्यों नहीं करवाई गई। सीधे केस ही क्यों दर्ज किया गया है। एसपी ने जबाब देते हुए कहा कि इस शपथ पत्र की मधुबन लेब में टेस्टिंग होगी, जिसके लिए केस दर्ज करना जरूरी था। 1:59 मिनट तक चली बातचीत के दौरान एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एक माह बाद समर्थन वापस ले लूंगा
महम के विधायक सुबह सवा 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही पीजीआई में छापा मारकर अमृत योजना के तहत हो रहे घोटाले को उजागर किया। उन्होंने कहा कि ये करने के बाद ही उन्हें झूठे आरोपों के दम पर बेबुनियाद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया है, उसकी पोल खोलकर रहूंगा और ये जो षड्यंत्र के तहत केस दर्ज करवाया गया है, वह उनसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक माह के अंदर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री ग्रोवर के खिलाफ कार्रवाई कर उनको जेल नहीं भेजा तो वे सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। कुंडू ने कैथल, पानीपत व करनाल शुगर मिल में हुई गड़बड़ियों और सरकार द्वारा पब्लिक हेल्थ की बजाए अमृत प्रोजेक्ट का काम निगम से कराने के मामले की भी जांच की मांग की।
विज्ञापन

यूं चला घटनाक्रम
. सुबह 10:30 बजे से ही विधायक कुंडू के समर्थन में लोग सर्किट हाउस में पहुंचने शुरू हो गए।
. सुबह 11.34 बजे बलराज कुंडू अपनी कार में सवार होकर सर्किट हाउस पहुंचे।
. सुबह 11:46 बजे पत्रकारों के सामने अपनी बात रखने के बाद कुंडू बाहर खड़े समर्थकों के बीच आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है, जिसके लिए वह गिरफ्तारी देने आए हैं। जिस पर लोगों ने कहा कि महम चौबीसी साथ है, सभी गिरफ्तारी देंगे।
. दोपहर 12:15 बजे सर्किट हाउस से गिरफ्तारी देने के लिए पैदल पैदल समर्थकों के साथ रवाना हुए।
. दोपहर 12:18 बजे दिल्ली बाई पास पर एमडीयू मोड़ पर कुंडू रूके और सभी लोगों को एक पंक्ति में चेन सिस्टम से चलने को कहा। पीछे की ओर चल रही महिलाओं को आगे आने व साथ चलने के बारे में कहा।
. दोपहर 12.59 बजे बजरंग भवन फाटक पहुंचे और यहां पर लगी फाटक के नीचे से निकल कर कुंडू व भीड़ आगे की ओर बढे़।
. दोपहर 1.24 बजे पर कुंडू भीड़ के साथ सिविल लाइन थाना के बाहर पहुंचे।
. 1.37 बजे कुंडू व समर्थक थाने के बाहर धरने पर बैठे और मौके पर एसपी के पहुंचने की मांग की। इसके बाद सिविल लाइन थाने के अंदर से पुलिस ने कुंडू के साथ आए मौजिज 10-12 लोगों को बातचीत करने के लिए बुलाया।
. दोपहर 1:54 बजे करीब 15 लोग बातचीत के लिए अंदर गए।
. इस दौरान करीब एक घंटे तक महिलाओं ने गीत के माध्यम से बलराज कुंडू का हौसला बढ़ाया।
. दोपहर 2:59 बजे पर इंतजार देखकर कुंडू ने अंदर गए लोगों में से एक को फोन कर मीटिंग में लगने वाले टाइम का पूछा और जल्दी बाहर आने के बारे में कहा।
. दोपहर 3:13 बजे अंदर गए हुए लोग एसपी राहुल शर्मा संग बाहर आए।
. दोपहर 3:25 बजे एसपी राहुल शर्मा करीब 12 मिनट की बातचीत के बाद वहां से चले गए।
. दोपहर 3:31 बजे मीडिया व समर्थकों से बातचीत करने के बाद कुंडू वहां से चले गए।

पावर हास चौक से सिविल लाईन थाने की में गिरफ्तारी देने जा रहे निर्दलिय विधायक बलराज कूंडू व साथ ?

सिविल लाईन थाने के सामने धरने पर बैठे निर्दलिय विधायक बलराज कूंडू के पास बैठ रो रहे बूर्जग को समझ?

सिवलि लाईन थाने पर तैनात पुलिस फोर्स ।

सिविल लाईन थाने के सामने एसपी राहुल शर्मा से बातचीत करते निर्दलिय विधायक बलराज कूंडू । संवाद न्?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें