महम। किसानों के लिए बनाए गए नए नियमों को हटाने के लिए विधायक बलराम दांगी सीएम नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। विधायक ने बताया कि ज्ञापन प्रदेश की मंडियों में लागू की गईं नई शर्तों के कारण किसानों को आ रहीं गंभीर समस्याओं के संबंध में दिया जाएगा। हाल ही में लागू की गईं इन शर्तों से किसानों को अपनी फसल बेचने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनमें रोष है। विधायक बलराम दांगी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अनदेखा करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। सरकार को तुरंत प्रभाव से इन शर्तों पर पुनर्विचार कर उन्हें वापस लेना चाहिए। संवाद