फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधायक ने पंडित श्रीराम शर्मा पार्क को गोद लिया, बोले- सिंथेटिक ट्रैक के लिए सरकार से बात करेंगे

विज्ञापन
पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में पौधरोपण करते नागरिक व मौजूद विधायक भारत भूषण बतरा। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने रविवार को नए बस स्टैंड के सामने पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में 50 लाख रुपये में शेड और वाकिंग ट्रेक का लोकार्पण किया। साथ ही पार्क को गोद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार से बात करेंगे कि पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाए। मौके पर पार्क में मौजूद महिलाओं ने पौधरोपण भी किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने पार्क में करीब 22 लाख रुपये की लागत से मिट्टी का ट्रैक बनवाया था, ताकि बुजुर्ग लोग सैर करें तो उनके घुटने ठीक रहे। यहां बनाए गए मिट्टी के ट्रैक को दोबारा मजबूत करवाया गया है।
पार्क में बारिश के दौरान लोगों को असुविधा न हो इसलिए पक्का शेड बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि वे कहने में नहीं अपने शहर के लिए करके दिखाने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका इस पार्क से गहरा जुड़ाव है। निरंतर यहां की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। विधायक ने इस मौके पर पार्क के मुख्य द्वार व बराबर में भरे पानी को लेकर अधिकारियों से बात की और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें