फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता में एमकेजेके कॉलेज प्रथम

Wed, 24 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17...जाट संस्था के मैदान पर आयोजित एमडीयू की अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता की विजेता खिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महारानी किशोरी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक प्रथम, टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत द्वितीय व दर्श मॉडल डिग्री कॉलेज गोहाना तृतीय रहा।
फाइनल मैच का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने किया जिसमें एमकेजेके कॉलेज ने टीका राम गर्ल्स कॉलेज को हराया। आयोजक डॉ. कुसुम लता ने बताया कि एमडीयू विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने क्लब कमेटी सदस्यों संग ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया व विजेताओं को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों की भूमिका में डॉ. प्रदीप, डॉ. मनीष, नवीन, मनोज, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. मुकेश और डॉ. मनीषा ने निभाई। इस अवसर पर प्रवेश, सुमित, अंजली, डॉ. सुनीता, सविता, प्रेमलता एवं सतीश मौजूद रहे।

17...जाट संस्था के मैदान पर आयोजित एमडीयू की अंतर महाविद्यालय बेसबॉल प्रतियोगिता की विजेता खिला- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें