फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में होगी मिस्टर इंडिया की तलाश

Sat, 19 Oct 2013 10:37 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस इंडिया एलिट सोनम बरक ने कहा कि हरियाणा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करने की।
विज्ञापन


वे शनिवार को एक होटल में पत्रकारों से मिस्टर इंडिया ग्लोबल 2013 प्रतियोगिता के बारे में बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे झज्जर जैसे छोटे से शहर से होने के बावजूद मिस इंडिया के खिताब को जीत सकीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की प्रतिभाओं ने विश्वस्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। धीरे-धीरे समाज की सोच बदलती जा रही है।

मिस्टर इंडिया ग्लोबल 2013 प्रतियोगिता के आयोजक संदीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को पहचान दिलाने वाले के लिए ऑडिशन 22 अक्तूबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंबेडकर हॉल में होंगे। संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पूरे देश में ऑडिशन चल रहे हैं और हरियाणा के युवाओं की प्रतिभा को चुनने के लिए यह आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु 17 से 29 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के लिए वे पूरे देश से 25 युवाओं को चुनेंगे। इसके बाद इन सभी 25 युवाओं को पांच दिनों तक विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उनकी प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। इसके बाद मुख्य आयोजन दिल्ली में होगा। इसमें फैशन व ग्लैमर इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां जज की भूमिका में होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें