झज्जर। पुलिस टीम ने थाना साल्हावास में हवाई फायर करके दहशत फैलाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को काबू किया गया। थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि विक्रम निवासी गांव अकेहड़ी मदनपुर ने पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कार्रवाई करते हुए 16 जनवरी को थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अब एक नाबालिग आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए नाबालिक आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसने आपसी विवाद की रंजिश को लेकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया था।