झज्जर। जिले में रबी की फसलों की खरीद व उठान का कार्य सुगमता से जारी है। मंडियों और खरीद केंद्रों से एक लाख 79 हजार 307 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87.72 मीट्रिक टन सरसों खरीदा गया है। खरीद एजेंसियों द्वारा 87 प्रतिशत सरसों व 60 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है। अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर उठान कार्य तेजी से जारी है।
झज्जर अनाज मंडी में 38 हजार 696 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 7913 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 44 हजार 724 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 19331 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 32033 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 16 हजार 160 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 980 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8883 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं झज्जर अनाज मंडी में 25 हजार 165 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 7544 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 3637 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 30773 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 7871 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 12 हजार 568 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 10242 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 980 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8863 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुकी है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2455.88 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 11 हजार 867.56 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 9500 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 8172 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। खरीद को लेकर बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2934.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 15 हजार 836.76 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 10 हजार 258.68 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 10379.19 मीट्रिक टन सरसों खरीद दर्ज किया गया है।