फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाजरे की खरीद आज से, ऑनलाइन बनेंगे गेट पास

Tue, 01 Oct 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में बोरी में रखी फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में रेवाड़ी, बावल और कोसली स्थित अनाज मंडियों में एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद एमएसपी रेट पर शुरू की जाएगी। कुल 64 हजार किसानों ने 2 लाख 18 हजार 336 एकड़ रकबे में पैदा हुई बाजरे की फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर कराया है।
रेवाड़ी व बावल मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन और कोसली मंडी में हैफेड की ओर से आढ़तियों के माध्यम से बाजरे की खरीद की जाएगी। इस बार 2625 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य रखा गया है। किसानों का बाजरा एमएसपी दर पर खरीदा जाएगा। एक अक्तूबर से खरीद शुरू होगी लेकिन शुरुआती एक-दो दिन स्थानीय किसानों के बाजरे की आवक नहीं के बराबर होगी। अभी जिले में बाजरे की कटाई चल रही है। फिलहाल अभी राजस्थान से बाजरे की आवक हो रही है। पिछले सीजन में 83500 हेक्टेयर में बाजरा की बुआई की गई थी लेकिन 75 हजार हेक्टेयर में बाजरा बोया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य मार्केटिंग विपणन बोर्ड ने मंडी में बाजरा लेकर आने वाले किसानों को राहत दी है। अब किसानों को गेट पास के लिए कतार में नहीं लगना होगा। किसान ई-खरीद पोर्टल पर ऑनलाइन गेट पास बनवा सकेंगे। रेवाड़ी मंडी में अक्सर गेट के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लग जाती है, जिससे जाम लग जाता था। इससे शहरवासियों को परेशानी होती थी। किसान डिजिटल गेट पास में शेड्यूल के अनुसार दिन भी मिल जाएगा। किसान को आढ़ती का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद उन्हें एक बार कोड मिलेगा। किसानों को मोबाइल पर ई-खरीद एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मेरी फसल मेरा ब्योरा का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ई-गेट पास जनरेट हो जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी।

दो अक्तूबर तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दो अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम खुश्क रहेगा और तापमान में हल्की वृद्धि होगी। इससे बाजरे की फसल सूखकर थ्रेसिंग के लिए तैयार हो जाएगी। वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट किसानों के लिए राहत प्रदान करने वाली है।
विज्ञापन



डीसी ने फसल खरीद प्रबंध को लेकर दिए निर्देश

डीसी अभिषेक मीणा ने खरीफ सीजन की फसलों की खरीद के इंतजाम को लेकर विभिन्न खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप फसल की खरीद की जाए। तय समयावधि में फसलों का भुगतान किया जाए। किसानों को कोई समस्या आती है तो जल्द उसका समाधान किया जाए। किसानों के लिए मंडी में अटल कैंटीन और पेयजल की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें