संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव कसौला स्थित गढ़ी बोलनी रोड पर सवारियों से भरे ऑटो को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हादसे में घायल ऑटो सवार सवारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने राजस्थान के गांव गंगानगर निवासी गुलसेर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव गंगानगर निवासी परमजीत कौर ने बताया कि वह सोमवार को अपने भाई शमशेर, गुलसेर के साथ किसी कार्य से ऑटो में बैठ कर गांव जिवाना तिजारा जा रहे थे। जब वह गांव कसौला गढ़ी बोलनी रोड पर पहुंचे तो सामने से एक कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके भाई गुलसेर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।