फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चांदी पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर में दूधिया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड पर चांदी पुल के पास रोहतक दूध सप्लाई करके लाखनमाजरा जा रहे दूधिया जयपाल को सोमवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल ने लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दूध विक्रेता जयपाल ने बताया कि वह हर रोज दूध सप्लाई करने रोहतक आते हैं। सोमवार को दूध सप्लाई करके वापस लौट रहे थे। चांदी टोल से आगे पुल के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने लाखनमाजरा सामुदायिक केंद्र में दाखिल कराया। हालत खतरे से बाहर है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें