रोहतक। थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के काठमंडी पुल के पास एक अधेड़ व्यक्ति की रहस्यम परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर बताया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी प्रदीप दहिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।