फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिड-डे मील वर्कर्स 18 जून को निकालेंगी शव यात्रा, 4 अगस्त को करेंगी सीएम आवास का घेराव

Thu, 11 Jun 2026 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
62-रोहतक के शीला बाइपास स्थित जसबीर स्मारक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हिस्सा लेती मिड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की मिड-डे मील वर्कर्स 18 जून को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के पुतले की यात्रा निकालेगी, 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने और 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है। शीला बाईपास स्थित जसबीर स्मारक में मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में किया।
सम्मेलन में यूनियन प्रदेश अध्यक्ष राजरानी ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार मिड-डे मील वर्कर्स का शोषण कर रही है। राज्य की 28,000 मिड-डे मील वर्कर्स के हालत खराब हैं। बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है लेकिन स्कूलों में खाना तैयार करने वाली वर्करों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मई 2022 में वर्कर्स के लिए 7,000 रुपये मानदेय तय किया गया था। उसके बाद से महंगाई बहुत अधिक बढ़ गई है। जिस समय वर्कर का मानदेय 7,000 तय हुआ था उस समय हरियाणा सरकार का न्यूनतम वेतन 9000 रुपये के करीब था। अब इसे बढ़ाकर 15,220 रुपये कर दिया है।
महासचिव जयभगवान ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाए। वर्कर्स को 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन मिले, 12 महीने मिले, रिटायरमेंट लाभ मिले। उन्होंने मांग की कि स्कूल मर्ज न हों, हटाई गईं वर्करों को काम पर लिया जाए व नई शिक्षा नीति वापस ली जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक, जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सविता, सत्यवान, लाल देवी देवी, प्रकाश चंद्र, शिमला, सोमवती, ऊषा, नीतू, मूर्ति, सूरजमुखी, रीना, चंद्रकलां, कैलाश, मदन लाल, किरण व रोशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें