फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नाथूपुर तक बनेंगे मेट्रो 21 स्टेशन, डीएमआरसी ने नेटवर्क नक्शा जारी किया

विज्ञापन
फोटो 28: दिल्ली मेट्रो की ओर से नक्शे में शामिल किया गया कुंडली-नाथूपुर तक मेट्रो नेटवर्क। स्रो
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) की ओर से सोनीपत जिले में मेट्रो परियोजना को पंख लगाने की तैयारी तेज कर दी है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद डीएमआरसी ने नक्शा जारी किया है। इसमें सोनीपत के कुंडली व नाथूपुर को दिल्ली मेट्रो ने नेटवर्क मैप में शामिल कर लिया है। दोनों स्थानों पर मेट्रो के स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना की समय सीमा 2029 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण पर 6230 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य अगले चार साल में पूरा होने वाला है। नई दिल्ली में छह दिसंबर को हुई कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक में जिले के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए रिठाला से कुंडली-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन बिछाने की मंजूरी दी थी। मेट्रो कॉरिडोर निर्माण से जिलावासियों को बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली आवागमन बेहद आसान हो सकेगा। मेट्रो आने पर यहां से दिल्ली में नौकरी करने जाने वाले लोगों को फायदा होगा तो दिल्ली से सटे कुंडली व राई औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना नौकरी करने आने वाले लोगों को भी बड़ा फायदा होगा।
चार साल में पूरी करनी होगी परियोजना, धरातल पर उतारने की तैयारी
करीब 12 साल से कागजों में उलझे रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर के निर्माण के लिए इसी वर्ष जून में वित्त मंत्रालय के पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड ने मंजूरी दी थी। उस समय दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत छठे कॉरिडोर के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 1000 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की थी। रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर 26.463 किलोमीटर का होगा, जिसमें 21 एलिवेटेड पर बनाए जाएंगे। इस परियोजना को पूरा करने के लिए चार साल का समय दिया गया है। सरकार की ओर से वर्ष 2030 से पहले कुंडली-नाथूपुर तक मेट्रो रेल सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मेट्रो परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

रोहिणी सैक्टर-25 से लेकर कुंडली होंगे 21 स्टेशन
रोहिणी सेक्टर-25, रोहिणी सेक्टर-26, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर-35, रोहिणी सेक्टर-34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 3-4, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 1-2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनौठ, न्यू सनौठ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर-5, कुंडली और नाथपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें