46 रोहतक में स्पंदन संस्थान की ओर से हुई काव्यगोष्ठी में भाग लेने पहुंचे कवि । स्रोत: संस्थान
रोहतक। स्पंदन संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवियों ने काव्य गोष्ठी के माध्यम से निडरता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा मलिक ने की जबकि मंच संचालन डॉ. निधि राठी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका कीर्ति चुघ ने निभाई। ममता शर्मा ने भी कविता से समाज में बेटियों को निडरता का संदेश दिया। पवन गहलोत ने मार्मिक कविता आंसू बहाती मां सुनाकर सबका दिल जीत लिया। पूजा मलिक ने अपनी कविता के माध्यम से जिंदगी को भरपूर तरीके से जीने की प्रेरणा दी।