रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन मेरा भारत-युवा सहभागिता एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक करना रहा।
मुख्य वक्ता गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सहायक प्राध्यापक डॉ. कपिल कौशिक ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है। उन्होंने स्वयंसेवकों को ऑनलाइन भुगतान, डिजिटल सेवाओं, फेक न्यूज की पहचान और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। दवाइयां गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष शर्मा व खादय सामग्री डॉ. पिंकी व डॉ. मनीषा कौशिक द्वारा भेंट की गईं। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा कौशिक ने किया। संवाद