रोहतक। विजय नगर निवासी महिला के खाते से किसी ने 99 हजार 900 रुपये निकाल लिए। जबकि महिला घर पर थी। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर निवासी यशस्वी अग्रवाल ने बताया कि अप्पू घर के नजदीक बैंक में उसका अकाउंट है। 11 सितंबर को उसके पास 99 हजार 900 रुपये कटने का मैसेज आया। उसे नहीं पता कि कैसे उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।