पालिका बाजार में सड़क पर भरा पानी। सतीश कुमार
झमाझम बारिश में भीगा रोहतक, उमस से मिली राहत। सोमवार को दिन भर में जिले में 63.8 एमएम बारिश हुई। मॉडल टाउन में सबसे अधिक 76.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को भी बारिश के आसार है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को बारिश होने से तापमान में और कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को रोहतक में 63.8 एमएम बारिश हुई। मॉडल टाउन में 76.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना है।