फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पारा 42.9 डिग्री, आज बारिश संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार को गर्मी से आहत लोग पसीने से तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान भी 42.9 डिग्री तक जा पहुंचा। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने गर्मी का अहसास दोगुना कराने का काम किया। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई की रात्रि बारिश की संभावना है। इससे मौमस में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। दिन का अधिकतम तापमान रविवार के समान रहा। रात के तापमान में करीब दो डिग्री वृद्धि हई है। बढ़ते तापमान के साथ गर्म हवाओं ने भी गर्मी बढ़ाने का काम किया। इसके चलते जिले में 47 डिग्री तापमान का अहसास हुआ।
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई की रात्रि और 24 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में गरज-चमक और हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 25 मई से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो रहा है। 26 से 28 मई को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें