फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने डॉक्टर को मारी गोली

Mon, 14 Jul 2014 02:33 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में बतौर सीएमओ तैनात डॉ. रवींद्र को रोड के बीच खड़ी गाड़ी हटवाने के लिए हॉर्न बजाना महंगा पड़ गया। कार सवार दो युवकों ने डॉक्टर के साथ मारपीट करने के बाद पैर में गोली मार दी। घायल को उसके साथी डॉक्टरों ने पीजीआई इमरजेंसी में पहुंचाया।
विज्ञापन


डीएसपी अनिल कुमार यादव, सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह और सीआईए-2 प्रभारी मनोज वर्मा टीम सहित पीजीआई में पहुंचे और बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। वायरलेस पर कार नंबर फ्लैश कर नाकाबंदी करने की सूचना भी दी, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

घायल का कहना है कि आसपास कई पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होेंने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। वारदात शीला बाईपास चौराहे पर करीब 1:45 बजे की है।
विज्ञापन


मूल रूप से झज्जर निवासी डॉ. रवींद्र पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह रविवार को चार डॉक्टर दोस्तों खानपुर में पीडियाट्रिक्स विभाग में जूनियर रेजीडेंट डॉ. जितेंद्र और डॉ. सौरभ कुमार, पीजीआई रोहतक में कैंसर विभाग में रेडियोथैरेपी में एमडी कर रहे डॉ. मुकेश और रोहतक निवासी डॉ. आत्मदेव के साथ अपनी कार आई-20 से खानपुर से रोहतक पीजीआई आ रहे थे।

जब शीला बाईपास से सोनीपत रोड पर टर्न किया तो रोड के बीच में एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। कार हटवाने के लिए एक बार हॉर्न बजाने के बाद भी चालक ने कार नहीं हटाया। इस पर उन्होंने एक बार फिर हॉर्न बजा दिया। इसके बाद एक युवक कार से उतरा और आकर उनसे मारपीट करने लगा। हाथापाई में उसने डॉक्टर की शर्ट भी फाड़ दी। इस पर अन्य डॉक्टर साथी कार से उतर विरोध करने लगे।

मामला बढ़ने पर मारपीट करने वाले युवक ने कार में बैठे अपने साथी को आवाज देकर कहा, सामान निकाल ला और इसे गोली मार दे। इस पर उसके साथी ने आकर पहले डॉक्टर के पेट में पिस्तौल लगा दी, और फिर दायें पैर में गोली मार दी। गोली पैर में पहने जूते को फाड़कर निकल गई। इसके बाद युवक फरार हो गए। डॉ. रवींद्र ने बताया कि उन युवकों ने उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए एक बार फिर सागर विला के पास गाड़ी रोक दी, लेकिन आरोपी फिर वहां से चले गए।

इस बारे में थाना अर्वन एस्टेट के एसएचओ वजीर सिंह रेढ़ू ने बताया कि चिकित्सक को गोली मारने का मामला है। चिकित्सक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें