फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में सीटें बढ़ाने को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सीटें बढ़वाने के लिए विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ. सुरेंद्र कुमार के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव अमित पिलाना ने बताया कि एमडीयू के विभागों में दूसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत कुछ ही सीटें बची हुई थीं जो दोपहर तक भर चुकी है। समाजशास्त्र विभाग में दाखिले के लिए आए विद्यार्थियों ने बताया कि हमारे अंक दूसरी मेरिट लिस्ट के अंकों के आसपास है लेकिन विभाग में सींटे भर चुकी हैं। ऐसे में हमें दाखिले से वंचित होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले सालों से हमारे विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।इसके चलते इस साल भी विश्वविद्यालय में दाखिले लेने के लिए हजारों विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। विश्वविद्यालय के विभागों के अंदर सीटों की बढ़ोतरी की जाए, ताकि दाखिला प्रक्रिया से वंचित हुए विद्यार्थी इसमें दोबारा भाग लेकर अपनी आगे की पढ़ा जारी रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसएफआई अमित पिलाना, सविता, तनु, सुनैना, निशा, सृष्टि, रितिका आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें