रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई 2023 में आयोजित विभिन्न स्नातकोत्तर परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया किएमए-राजनीति विज्ञान सीडीओई के प्रथम सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर जनवरी साइकिल, एमए-राजनीति विज्ञान सीडीओई के चौथे सेमेस्टर की फ्रेश जुलाई व जनवरी साइकिल, एमए-राजनीति विज्ञान सीडीओई के चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर जनवरी साइकिल, बीएससी-स्पोर्ट्स साइंस के दूसरे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर, एम.कॉम के चौथे सेमेस्टर की फ्रेश और री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।
इसी प्रकार से एमए इकोनोमिक्स के चौथे सेमेस्टर फ्रेश व री-अपीयर, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार के चौथे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर, एमए मनोविज्ञान के चौथे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर, बैचलर ऑफ काॅमर्स-पास/ऑनर्स/वोकेशनल के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार के दूसरे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध है।