एमडीयू में डीन,एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक का स्वागत करते एमडीयू छात्र। स्रोत: संगठन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर विभागों में दाखिले के लिए 20 प्रतिशत सीटें बढ़वाने के लिए सोमवार को डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रोफेसर एससी मलिक को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विधार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया को डीन ने आश्वासन दिया कि कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह से इस मामले में चर्चा करेंगे, विद्यार्थी हित में फैसला लिया जाएगा।