रोहतक। चांदी टोल प्लाजा पर आसपास गांवों से टैक्स वसूलने पर यहां के ग्रामीणों ने विरोध किया है। साथ ही, एक सप्ताह से निरंतर टोल पर वसूले जाने पर नाराजगी जताई है। लाखन माजरा ब्लॉक के 13 व अन्य 4 गांवों के ग्रामीणों ने टोल न वसूलने का अनुरोध किया है। टोल माफ करने के लिए इन गांवों के सरपंचों ने जिम्मेदारी उठाई और अतिरिक्त उपायुक्त से मिलकर टोल माफ करने की सिफारिश की है।
चांदी गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर एक सप्ताह पहले ही टोल प्लाजा शुरू हुआ है। आसपास के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों से 350 रुपये मासिक पास के अनुसार टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन करीब 12 किमी के अंदर आने वाले गांवों ने इसका विरोध किया है।
लाखन माजरा ब्लॉक के इंद्रगढ़, चांदी, लाखन माजरा, चिड़ी, नांदल, बैंसी, खरक जटान, गूगाहेड़ी, खरैंटी, घरौंठी, टिटौली, सिसरौली और सुंदरपुर व अन्य गांव भगवतीपुर, गिरावड़, समर गोपालपुर व निंडाना के ग्रामीणों ने टोल में राहत की गुहार लगा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना कि हर टोल के निकट वाले गांवों का टैक्स माफ किया जाता है। एनएचएआई के अधिकारियों को ग्रामीणों को टोल में छूट देनी चाहिए। टोल माफ के लिए इन गांवों के सरपंचों व प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त उपायुक्त से समाधान शिविर में मुलाकात की। उपायुक्त ने जल्द ही समाधान करने आश्वासन दिया।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार छूट का कोई प्रावधान नहीं है। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र के लोगों के लिए निजी वाहनों पर 350 रुपये का मासिक पास निर्धारित किया गया है।
- लोकेंद्र शर्मा, जनरल मैनेजर, टोल प्लाजा चांदी।
नियमों के अनुसार निकटतम गांवों के लोगों के लिए टोल माफ करवाया जाएगा। नियमावली के अनुसार ही राहत दी जाएगी। हालांकि, नए नियम के अनुसार 350 रुपये मासिक पास का भी प्रावधान है।
- नरेंद्र कुमार, उपायुक्त।
अतिरिक्त उपायुक्त ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया है। अगर दो दिन बाद समाधान नहीं हुआ था महापंचायत की जाएगी। साथ ही, टोल प्लाजा के विरोध में धरना दिया जाएगा।
- नवीन दलाल, सरपंच, चिड़ी।
टोल कर्मियों आश्वासन दिया था कि आसपास गांवों का टोल फ्री होगा। अब निरंतर टोल लिया जा रहा। उपायुक्त के पास अधिकार है कि 12 किमी के दायरे वाले गांवों में टोल माफ कर सकते हैं।
- अमन जांगड़ा, बैंसी, सरपंच।
-
टोल से आठ किलोमीटर दूर खरैंटी गांव है। गोशाला की कमेटी का टोल सभी जगह माफ है। कमेटी का टोल चंड़ीगढ में नहीं लगता है। यहां चांदी टोल प्लाजा पर ही कमेटी का टोल वसूला जा रहा है।
- संजीव, खरैंटी, प्रधान गोशाला
12 किमी के दायरे वाले गांवों का टोल माफ किया जाए। टोल माफ नहीं किया जाने से 5 अगस्त से धरना देने की योजना बनाई थी लेकिन समाधान शिविर में दो दिन का आश्वासन मिला है।
- जगबीर, सरपंच, खरैंटी, एवं प्रधान सरपंच एसोसिएशन।
-
एक सप्ताह पर टोल अधिकारियों से बातचीत की थी। उन्होंने सीनियर अधिकारियों से बात कर समाधान करने की बात कही थी। उपायुक्त को टोल माफ की शिकायत दी गई है।
- संदीप राठी, सरपंच प्रतिनिधि, लाखन माजरा।
शहर आने के लिए 105 रुपये वसूले जा रहे हैं जबकि टोल से करीब 500 मीटर दूरी इंद्रगढ़ गांव है। टोल प्रबंधक कह रहे हैं कि आसपास के गांव 350 रुपये का मासिक पास बनवाएं।
- सुभाष शेखावत, पूर्व सरपंच, इंद्रगढ़।
नवीन दलाल, सरपंच, चिड़ी।