फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली समस्या के लिए उपमंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 May 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।मॉडल टाउन के लोगों ने एकत्रित होकर बिजली समस्या पर चर्चा की। इसके बाद स्थानीय लोग बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी सौरभ सिंह से मिले और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रमेश जाखड़, राजेंद्र जून, कैप्टन सतबीर सिंह, डॉक्टर राजाराम, जगबीर अहलावत, कर्ण देव शास्त्री, जीतराम डबास ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली और पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जिस समय पानी आता है, उस समय बिजली नहीं आती और जब बिजली आती है तो पानी नहीं आता। छोटे बच्चे और बूढ़े आदमी गलियों में घूमकर पूरी रात काटते हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद बावजूद भी बिजली के तार व डोरियों का स्थाई समाधान नहीं हो रहा। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें