49-बाबा बालक पुरी पार्क में पौधरोपण करते आरडब्ल्यूए सुभाष नगर के सदस्य व अन्य। स्रोत : आरडब्ल्य
रोहतक। गंगा दशहरा पर समाजसेवियों व आरडब्ल्यूए सुभाष नगर सदस्यों ने प्रधान सेवक प्रवीन सहगल के बाबा बालकपुरी पार्क में पौधरोपण किया। पार्क में बेलपत्र व गुलमोहर के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर व्यापारी नेता गुलशन डंग ने कहा कि हर नागरिक अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधरोपण करे तो ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से लड़ना आसान हो जाएगा। समाजसेवी जसबीर कुमार ने बताया कि पौधरोपण कर प्रधान सेवक प्रवीन सहगल का जन्मदिन भी मनाया व प्रकृति के प्रति संवदेनशीलता को दर्शाया। इस अवसर पर महासचिव कमल दुरेजा, प्रदीप सहगल, शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद अमरनाथ अरोड़ा, सुरेश सुनेजा, धर्म सिंह प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद