फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंधी से खरबूजे और टमाटर की फसल को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। रविवार रात तेज आंधी और बूंदाबादी से राहत तो मिली लेकिन जगह- जगह टूटे पेड़ रास्ते में बाधा बन गए। वहीं आंधी से खरबूजे और टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाएं चलने के कारण फसल की बेल एकत्र हो गई हैं। सब्जियों की खेती करने वाले किसान कुलदीप और यशपाल ने बताया कि बारिश से हरी मिर्च, भिंडी, टमाटर, शिमला व अन्य ऐसी सब्जियों के फूल झड़ गए हैं। बिजली के खंभे गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। रात के समय गुल हुई बिजली को ठीक करने के लिए बिजली कर्मी रातभर लगे रहे। क्षेत्र में करीब आठ खंभे टूट गए। जिसके चलते बिजली सप्लाई दोपहर तक सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें