महम के किशनगढ़ गांव निवासी एक ट्रक मालिक का असम में अपहरण हो गया है। अपहरणर्ताओं ने घर पर फोन करके कहा है कि आखिरी बार बात कर लीजिए। इसके बाद फोन बंद हो गया। महम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके असम पुलिस को भेजी है। पुलिस के मुताबिक किशनगढ़ गांव निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई शमशेर के ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था, जिसे गुवाहाटी के जोरावर, बेलतला के नजदीक एजेंसी में ठीक करवाया था। शमशेर ट्रक लेने असम गया था। जब वह एजेंसी से बाहर निकला तो उसका चार-पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। साथ ही घर पर फोन आया कि आखिरी बार बात कर लो। जांच की तो जिस नंबर से फोन आया था, उसकी आईडी जहांगीर खान नाम के व्यक्ति की निकली। कॉल आने के बाद से शमशेर का फोन भी बंद आ रहा है। महम पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर असम भेज दी है।