फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को क्रांतिकारी बदलाव दे रहा : प्रो. मोहिंदर चंद

Thu, 30 Oct 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02-एमडीयू के आईएचटीएम विभाग में आयोजित कार्यक्रम में अपना संबोधन देते प्रो. आशीष दहिया। एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उभरते पेशेवरों के लिए एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यटन व होटल मैनेजमेंट विभाग के चेयरपर्सन प्रो. मोहिंदर चंद ने एआई और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन हॉस्पिटैलिटी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को क्रांतिकारी बदलाव दे रहा है। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख पर्यटन विशेषज्ञों ने छात्रों को आधुनिक चुनौतियों और अवसरों की गहन जानकारी दी। जामिया मिलिया इस्लामिया के पर्यटन व होटल मैनेजमेंट विभाग की संस्थापक सदस्य प्रो. सुनीता जैदी ने हैरिटेज एंड कल्चरल टूरिज्म पर विचार रखे। निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने विशेषज्ञों का स्वागत किया और संस्थान की प्रगति यात्रा की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें