फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघना मलिक बोलीं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बाद अब बेटी बढ़ाओ

Sat, 29 Aug 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ अब ‘बेटी बढ़ाओ’ के नारे की भी जरूरत है। ताकि किसी भी स्तर पर बेटियां किसी से कम न हो। शहर में महिला थाने के उद्घाटन के साथ ही बेटियों के लिए एक नारा और जुड़ गया। टीवी कलाकार मेघना मलिक ने कही। वे शुक्रवार को आईसी कॉलेज में महिला थाने के उद्घाटन समारोह पर बोल रही थीं।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रिबन काटकर महिला थाने का उद्घाटन किया। मंत्री और आईजी श्रीकांत जाधव ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया। राज्यमंत्री के काफिला की सुरक्षा के लिए महिला राइडर लगाई गई थी। उन्होंने महिला थाना परिसर में बने डीएसपी पुष्पा खत्री के ऑफिस का उद्घाटन किया। मेघना ने कहा कि महिला थाने खोलकर महिला सुरक्षा की तरफ बेहतर कदम बढ़ाया गया है। अब महिलाओं को अपनी बात रखने में झिझकना नहीं पड़ेगा।

1 घंटे तक मंत्री का इंतजार करती रही छात्राएं
प्रशासन की ओर से महिला थाने के उद्घाटन का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था। छात्राएं 10 बजे से ही मंत्री के स्वागत में खड़ी हो गईं। लेकिन मंत्री करीब घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे। जब तक छात्राएं धूप में ही तपती रही। उन्हें किसी ने पानी तक नहीं पूछा। उद्घाटन के बाद मंत्री पूरे थाने में घूमे। थाना परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर लगी प्रदर्शनी भी देखी। 
विज्ञापन


मेघना संग आईजी, एसपी और डीएसपी की सेल्फी
कार्यक्रम में पहले तो क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेघना मलिक ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम खत्म हो गया तो खुद आईजी श्रीकांत जाधव ने मेघना मलिक, एसपी शशांक आनंद और डीएसपी पुष्पा खत्री के साथ सेल्फी ली। सेल्फी के लिए करीब 15 मिनट तक  मेघना छात्राओं से घिरी रही। 

भरोसा जताया तो सरकार ने वादा निभाया : राव
हरियाणा की जनता ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताया था। पार्टी ने जनता से जुड़े कई विकासात्मक वादे किए थे। महिला थाने के निर्माण भी इनमें से एक था। अब हमारा प्रदेश देश के उन दो राज्यों में शुमार हो गया है, जहां अलग से महिला थाने की व्यवस्था की गई है। हमारी बहु-बेटियों को पुलिसकर्मियों के सामने घबराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईजी श्रीकांत जाधव ने कहा कि महिला थाने के उद्घाटन के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर भी काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें