फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मीनाक्षी हुड्डा, अमित पंघाल, ज्योति, प्रीति व स्नेह का पदक पक्का

Fri, 09 Jan 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...जीत का पंच लगाती मीनाक्षी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वीरवार को हुए मुकाबलों में रोहतक के पांच खिलाड़ियों ने पदक पक्का किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मीनाक्षी हुड्डा, अमित पंघाल, ज्योति, प्रीति व स्नेह ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जा रही है। कोच विजय हुड्डा, कोच नवीन खोखर व कोच विनोद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मीनाक्षी हुड्डा ने पंजाब की बॉक्सर को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले वाले मैचों में मीनाक्षी ने तमिलनाडु व झारखंड की बॉक्सर को हराया है। ज्योति ने राजस्थान की बॉक्सर को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले मुकाबले में ज्योति ने झारखंड की बॉक्सर को हराया था।
विज्ञापन

स्नेह ने यूपी की बॉक्सर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। प्रीति ने पंजाब की खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे।

36...जीत का पंच लगाती मीनाक्षी। स्रोत : सोशल मीडिया

36...जीत का पंच लगाती मीनाक्षी। स्रोत : सोशल मीडिया

36...जीत का पंच लगाती मीनाक्षी। स्रोत : सोशल मीडिया

36...जीत का पंच लगाती मीनाक्षी। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें